Independence Day

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी ने देशवासियों को दी बधाई, पर सरकार पर ऐसे साधा निशाना

Sonia Gandhi On Independence Day: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने देश को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों से कहा कि, पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि, भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की। वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ-साथ भारत भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है।

75 वर्षों में हमने अनेक उपलब्धियां हासिल की- सोनिया गांधी

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने आगे कहा कि, हमने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है, जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता है। राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी और गांधी-नेहरू-पटेल-आज़ाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि, मैं पुनः सभी देशवासियों को भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देती हूं और भारत के उज्जवल प्रजातांत्रिक भविष्य की कामना करती हूं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1