Azadi Ka Amrit Mahotsav

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को दी बधाई, कहा- भारत के लोकतंत्र का सम्मान करते हैं

US President Joe Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने भारत को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की बधाई दी है। उन्होंने आजादी के 75 साल पूरे होने पर कहा कि अमेरिका (America) और भारत अभिन्न मित्र हैं और वैश्विक चुनौतियों का समाधान निकालने के लिए दोनों देश साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। जो बाइडेन (Joe Biden) ने आगे कहा कि अमेरिका (America) लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने के लिए भारत के लोगों के साथ शामिल होता है, जो महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के सत्य और अहिंसा के स्थाई संदेश का पालन करता है।

जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा कि इस साल हम अपने महान लोकतंत्रों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। भारत और अमेरिका अपरिहार्य भागीदार हैं। हमारे लोगों के बीच गहरे संबंधों से हमारी साझेदारी और मजबूत हुई है। संयुक्त राज्य अमेरिका में जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने हमें एक मजबूत राष्ट्र बनाया है।

लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान

उन्होंने कहा कि वो भारत की लोकतांत्रित यात्रा का सम्मान करते हैं और हम अहम भागीदार हैं। अमेरिका (America) भारत के लोगों के साथ महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश का पालन करता है। हम इस साल अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में हम दोनों लोकतंत्र आधारित व्यवस्था की रक्षा के लिए एक साथ खड़े रहेंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

बाइडेन के अलावा अमेरिका (America) के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinkon) ने भी भारत (India) को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ये साल दोनों देशों के लिए विशेष रूप से सार्थक है क्योंकि हम 75 साल के राजनयिक संबंधों की वर्षगांठ मना रहे हैं। हमारी रणनीतिक साझेदारी जलवायु से लेकर व्यापार तक जीवंत है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1