आज से दो दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगी सोनिया गांधी, प्रियंका भी होंगी साथ

उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बेजान होती कांग्रेस की जड़ों में फिर से जान डालने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है, और इसका जिम्मा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिया है जिसके तहत आज से दो दिवसीय दौरे पर सोनिया गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली का दौरा करेगीं। इससे पहले CAA और NRC के विरोध में घायल हुए पीड़ितों के आंसू पोंछने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दौरे पर गई थीं।

सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचेंगी और गुरुवार को वापस दिल्ली आ जाएंगी। सोनिया गांधी के तय कार्यक्रम के मुताबिक आज दोपहर 1 बजे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से वो सीधे ऊंचाहार के अरखा जाएंगी। पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के घर जाकर वो पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी करेंगी।  इसके बाद रायबरेली में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस की ओर से सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1