झारखंड: पत्थलगड़ी आंदोलन का विरोध करने पर 7 लोगों की हत्या

नवनिर्वाचित  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राज्य झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों पत्थलगड़ी आंदोलन जोरो पर है। पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी थाना के बुरुगुलीकेरा गांव में सात लोगों की हत्या की खबर ने सब को सन्न कर दिया है। सूत्रों की माने तो पत्थलगड़ी आंदोलन के समर्थकों ने इसका विरोध कर रहे सात लोगों का अपहरण कर इन सभी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में उपमुखिया और अन्य 6 ग्रामीण शामिल हैं। दिल दहला देने वाली ये घटना मंगलवार की है। पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है, और मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मारे गए लोगों में से किसी का शव बरामद नहीं हुआ है।

आपको बता दें झारखंड समेत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल के कई नक्सल प्रभावित इलाकों में पिछले कुछ महीनों में पत्थलगड़ी आंदोलन चलाए जा रहे हैं। दरअसल पत्थलगड़ी आंदोलनकारी सरकारी संस्थानों और सरकारी सुविधाओं के बहिष्कार की बात कर रहे हैं, और स्थानीय शासन की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन के जरिए आदिवासी महासभा संगठन गांव के मुख्य द्वार पर सरकारी संस्थानों और सरकारी सुविधाओं के बहिष्कार की बात पत्थर पर खुदवा रहे हैं। इन गांव में सरकारी आदेशों और सरकारी संस्थानों की यहां कोई मान्यता नहीं है। इसे ही पत्थलगड़ी नाम दिया गया है, इसके समर्थकों का कहना है कि वही देश के असली मालिक हैं, उन पर कोई शासन नहीं कर सकता।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1