Surya Grahan 2023

Solar Eclipse 2023: इस बार अप्रैल में अमावस्या के दिन पड़ने वाला सूर्य ग्रहण कितना खतरनाक, यहां जानें भारत में कितना असर

Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। मेष राशि में लगने वाले इस ग्रहण के कारण कई तरह के योग भी बन रहे हैं। वहीं हिंदू धर्म में ग्रहण कोई भी क्यो न हो उसे शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण काल में कई तरह की चीजें निषेध मानी जाती है। इन्हें करने से इसके विपरीत प्रभाव देखने को मिलता है। इनमें मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ भोजन बनाना-पकाना और खाना के अलावा गर्भवती महिलाओं के बाहर निकलने पर रोक लगी रहती है।

सूतक काल को लेकर क्या कहता है ज्योतिष
काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य रामानुज कहते हैं कि यह सूर्य ग्रहण Surya (Grahan April 2023) मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में घटित होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को सुबह 7 बजकर 04 मिनट से हो जाएगी । वहीं यह इस दिन दोपहर के 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। कुल मिलाकर इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी.।

भारत में सूर्य ग्रहण और सूतक काल

सावधानी जरूरी

भारत में वैसे सूर्य ग्रहण का असर तो नहीं होगा लेकिन फिर भी सूर्य ग्रहण की अशुभ छाया से बचने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इनमें इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना उत्तम माना जाता है। वहीं इस दिन आदित्य ह्दय स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए। अमावस्या होने के कारण इस दिन उपरी और नकारात्मक शक्तियों की सक्रियता भी बढ़ जाती है। इसलिए इस दिन रात के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1