यूपी में कोरोना से अबतक 169 लोगों की मौत,संक्रमितों की संख्या 6497 पहुंची

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 229 नए मामलों के साथ Corona संक्रमितों की संख्या 6497 हो गई। वायरस से संक्रमित हुए 360 लोग अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वायरस से प्रदेश में अब तक 169 लोगों की मौत हो चुकी है।

पूरे देश में Coronavirus का कहर जारी है। Coronavirus से निपटने के लिए पिछले दो महीने से पूरे देश में Lockdown लागू है, लेकिन Corona संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में जारी Lockdown के बावजूद Covid-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,38,845 पर पहुंच गया है।

देश में पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज्यादा रिकॉर्ड Corona के 6497 नए मामले सामने आए हैं और इसकी वजह से 169 लोगों की जान गई है। इसके बाद देशभर में Corona पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,38,845 हो गई है। जिसमें से 77103 सक्रिय मामले हैं, 57720 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 4021 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार ”पिछले 24 घंटों में भारत में COVID19 मामलों में 6497 मामलों की सबसे ज़्यादा बढ़त हुई है और 169 मौतें हुईं। देश में अब कुल मामलों की संख्या 1,38,845 हो गई है, इसमें 77103 सक्रिय मामले, 57720 ठीक / छुट्टी और 4021 मौतें शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1