महाराष्ट्र: कोरोना का कहर जारी, बीजेपी ने राज्यपाल से की राष्ट्रपति शासन की मांग

देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस का केंद्र बना हुआ है। महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते सोमवार को कोविड-19 के 2,436 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 52,667 हो गई है। वहीं मुंबई शहर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। वहीं अब इस संकट काल में सियासत भी तेज हो गई है। विपक्ष महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर हमला कर रहे हैं। इस मामले पर बीजेपी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इसके जवाब में कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी इस समय महाराष्ट्र की सत्ता से बाहर है, और ये बीजेपी से बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

बता दें बीजेपी नेता नारायण राणे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की। वहीं बीजेपी ने कहा उद्धव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार कुछ नहीं कर सकती, लोगों की जान नहीं बचा सकती है। इस संकट काल में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इस सरकार में कोरोना से सामना करने की क्षमता नहीं है। इसलिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात के बाद राणे ने सेना बुलाने की बात भी कही है।

आपको बता दें देशभर में कोरोना के संक्रमित मामलों की संख्या एक लाख 38 हजार 845 है। 4021 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल 52,667 लोग संक्रमित हैं। बात करें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तो मुंबई में देश के कुल संक्रमण के 23% फीसदी मामले हैं। वहीं 26 फीसदी मौतें अकेले मुंबई में हुई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1