El Nino Southern Oscillation

जानिए कब और किस तारीख से पड़ेगी जबरदस्त ठंड

अक्टूबर माह के अंत में भले ही रात में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन नवंबर में ठंड के तेवर काफी तीखे होने के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रशांत महासागर में ला-नीना प्रभाव दिखने लगा है। इसके असर से नवंबर-दिसंबर माह में मध्य प्रदेश में भी जबरदस्त ठंड पड़ेगी।


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि ला-नीना धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। इसके असर से ठंड के Weather के लिए अनुकूल पश्चिमी विक्षोभ के आने की संख्या तो बढ़ेगी, साथ ही वे अधिक तीव्रता वाले होंगे। इससे नवंबर-दिसंबर में उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के साथ जबरदस्त बर्फबारी होगी। पहाड़ों पर बर्फ जमने से सर्द उत्तरी हवाएं ठंड में इजाफा करेंगी।

क्या है अल-नीनो और ला-नीना

मौसम विज्ञानी शुक्ला ने बताया कि अल-नीनो प्रभाव मध्य एवं पूर्वी प्रशांत महासागर और हवा एवं समुद्र की सतह के Temperature में अनियमितता के कारण भूमध्य रेखीय एवं उप भूमध्य रेखीय क्षेत्र के Weather पर असर डालता है। यह दक्षिण-पश्चिम मानसून पर विपरीत प्रभाव डालता है। इसके विपरीत ला-नीना के प्रभाव का कारण समुद्री सतह का Temperature पूर्वी प्रशांत महासागर के सामान्य तापमान से कम होना होता है। इसका प्रभाव भी भूमध्य रेखीय एवं उप भूमध्य रेखीय क्षेत्र में पड़ता है।


उन्होंने बताया कि नवंबर-दिसंबर माह में ठंडे भूमध्य रेखीय समुद्र सतही Temperature के कारण मध्यम ला-नीनो की संभावना है। इसका प्रभाव जनवरी 2021 में रहने की संभावना है। सामान्य तौर पर ला-नीनो कोल्ड विंटर के लिए जाना जाता है। इसके प्रभाव से वायुमंडलीय हवा के ऊपरी भाग के पैटर्न में बदलाव के आसार हैं। इसके कारण पश्चिमी विक्षोभ की संख्या में वृद्धि होगी। इससे उत्तर भारत में वर्षा तथा बर्फबारी की आवृत्ति अधिक होगी। इस वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत एवं मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाओं के आने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1