BJP leader injured by bullet

बड़ी खबर:UP Assembly Election 2022: हाथरस में मतदान के दिन भाजयुमो के महामंत्री को मारी गोली

उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस (Hathras) के सिकंदराराऊ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री को संदिग्‍ध हालत में गोली लगी है। घायल अवस्‍था में भाजयुमो के नेता घर में ऊपर कमरे में मिले हैं। घायल नेता को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। घायल नेता को अलीगढ़ जेएन मेडिकल रेफर कर दिया है।


भाजपा( BJP) युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव को रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। सिकंदराराऊ स्थित आवास पर ऊपर की मंजिल में वह घायल अवस्था में मिले।कनपटी के पास गोली लगने की बात सामने आई हैं। स्वजन उन्हें अलीगढ़ ले गए हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।कृष्णा यादव गोरक्षा दल में लंबे समय से कार्यरत रहे हैं। करीब 6 महीने पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में उन्हें जिला महामंत्री बनाया गया था। रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा यादव को चोट लग गई है। वह गौसगंज सिकंदराराऊ स्थित घर की ऊपरी मंजिल पर गंभीर अवस्था में घायल पड़े हैं। पुलिस के पहुचंने से पहले स्वजन उन्हें लेकर अलीगढ़ चले गए। पुलिस को ऊपर के कमरे से एक पिस्टल और एक कारतूस का खोला मिला है। बताया जा रहा है कि कृष्णा की कनपटी के पास गोली लगी है। पुलिस घटना की वजह तलाशने के प्रयास में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1