भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहता है- शरजील इमाम

देश द्रोह के आरोप में बिहार से पकड़ा गया JNU का छात्र शरजील इमाम भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहता है। असम को भारत से अलग कर देने की साजिश रचने वाले इमाम को न तो अपने किए पर कोई पछतावा है और न ही गिरफ्तारी का कोई मलाल। CAA और NRC विरोध प्रदर्शनों में भड़काऊ भाषण देने वाले शरजील इमाम ने शुरूआत पूछताछ में ऐसे खुलासे किए हैं कि सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान हैं। शरजीत को 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था। इस समय शरजील दिल्ली पुलिस की रिमांड पर है। दिल्ली के अनुसार शरजील बेहद कट्टरपंथी सोच और दिमाग वाला है। उसने लोगों को भड़काने का जुर्म भी कबूल कर लिया है।

शरजील हाल ही में एक वायरल वीडियो से सुर्खियों में आया था। जिसमें वह CAA विरोधियों को संबोधित करते हुए सरकार पर दबाव बनाने के लिए असम को भारत से अलग करने की अपनी योजना बताते हुए दिखा था। उसी के बाद से दिल्ली पुलिस ने शरजील की धरपकड़ के लिए दबिश शुरू की और मंगलवार को बिहार से दबोच लिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शरजील का मानना है कि भारत को इस्लामिक देश होना चाहिए। उसने कहा कि वह अपना विरोध जारी रखेगा। उसने यह भी माना है कि उसके वीडियोज के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस शरजील इमाम और विवादित संगठन पीएफआई के बीच संबंध तलाशने में जुट गयी है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि शरजील पीएफआई से जुड़ा हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1