Bihar Transfer-Posting

बिहार सरकार में कई IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक कुमार बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

सीएम सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) की सरकार में लगातार ट्रांसफर-पोस्टिंग का सिलसिला जारी है. शुक्रवार (22 मई, 2026) को कई आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ. इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी की गई है.

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह को राज्‍यपाल के प्रधान सचिव की जिम्‍मेदारी दी गई है. साथ ही वे महानिदेशक सह मुख्‍य जांच आयुक्‍त (सामान्‍य प्रशासन व‍िभाग) के अतिरिक्‍त प्रभार में बने रहेंगे.

गृह विभाग में अपर मुख्‍य सचिव समेत कई विभागों का अतिरिक्‍त प्रभार संभाल रहे अरविंद कुमार चौधरी को मंत्र‍िमंडल सचिवालय विभाग में इसी पद पर भेजा गया है. वे बिहार राज्‍य संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक एवं बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्‍यक्ष के अतिरिक्‍त प्रभार में भी रहेंगे.

बी राजेंदर को निगरानी का अतिरिक्त प्रभार मिला
वहीं सामान्‍य प्रशासन विभाग में अपर मुख्‍य सचिव डॉ. बी राजेंदर को निगरानी विभाग का अ‍त‍िरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है. पहले से ही वे जनशिकायत, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक एवं बिपार्ड के महानिदेशक के अतिरिक्‍त प्रभार में हैं.

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार को गृह विभाग के सचिव का अत‍िरिक्‍त प्रभार दिया गया है. वे पहले से बिहार फाउंडेशन के सीईओ एवं बियाडा के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्‍त प्रभार में हैं. दूसरी ओर वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को सामान्‍य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्‍त के अतिरिक्‍त प्रभार से मुक्‍त कर दिया गया है.

कई और अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
बिहार मानवाध‍िकार आयोग की सचिव सीमा त्रिपाठी को राजस्‍व एवं भूमि सुधार व‍िभाग के सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है. ये 2009 बैच की अधिकारी हैं. सिविल विमानन विभाग के विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को बिहार राज्‍य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है.

दूसरी ओर बिहार राज्‍य शैक्षण‍िक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक इनायत खान, राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्‍त प्रभार में रहेंगी. ये 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं.

मंत्र‍िमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा को विशेष सचिव, उद्योग विभाग का अत‍िरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है. वहीं बिहार राज्‍य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार श्रीवास्‍तव वित्त विभाग के अपर सचिव बनाए गए हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1