Panchayat Election

भजनलाल शर्मा के गृह जिले में BJP को झटका, भरतपुर में कांग्रेस ने जीतीं 21 सीटें

राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया है।

वहीं, बीजेपी को सिर्फ 9 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि एक सीट हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानी RLP के खाते में गई है।

सबसे खास बात यह है कि पिछले जिला परिषद चुनाव में बीजेपी ने 17 सीटें जीतकर बढ़त बनाई थी, जबकि कांग्रेस को 14 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार चुनावी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। कांग्रेस ने 21 सीटें जीतकर जिला परिषद में अपनी मजबूत स्थिति बना ली है।

पंचायत समिति चुनावों में भी भरतपुर जिले की तस्वीर दिलचस्प रही। कई जगह निर्दलीय उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया और बीजेपी-कांग्रेस दोनों के समीकरण बिगाड़ दिए।

इस नतीजे को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले में बीजेपी के लिए राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इन स्थानीय चुनावों के नतीजों को पूरे राजस्थान का जनमत नहीं माना जा सकता। अब सबकी नजर जिला परिषद और पंचायत समितियों में आगे होने वाले नेतृत्व के चुनावों पर रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1