SCO फोरम के लिए भारत आया पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल, अब करेगा ताजमहल का दीदार

भारत में इस बार SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान की ओर से भी प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा। फोरम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भारत पहुंच चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत दौरे पर आया है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से दो प्रतिनिधि SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं।

ताजमहल का दौरान करेगा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मलिक और SCO डायरेक्टर आयशा मीर भारत पहुंचे हैं। भारत आने वाले प्रतिनिधिमंडल में पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर तारिक मसूद का नाम भी शामिल था, लेकिन वह भारत नहीं आए। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से आए प्रतिनिधिमंडल के 23 नवंबर को वापस लौटने की संभावना है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेगा। इसके अलावा दिल्ली में दिल्ली हाट और हुमायूं मकबरे का भी दौरा प्रस्तावित है।

पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
भारत की मेजबानी में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन नई दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में 20 से 22 नवंबर तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस मंच का उद्घाटन करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत दौरे पर आया है। फोरम में चीन, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत SCO के सदस्य देश हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन के बाद 21 और 22 नवंबर को सभ्यतागत संवाद से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

संबंधों में सुधार पर क्या बोला पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल?
पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली के पुराना किला में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पहुंच चुका है। इस दौरान पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक से भारत-पाकिस्तान संबंधों में सुधार की संभावना को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मंच के जरिए दोनों देशों समेत क्षेत्र के संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएगा। मलिक ने कहा कि मौजूदा समय में क्षेत्र अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है और भू-राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए राजनीतिक, सामाजिक और अन्य प्रासंगिक मुद्दों पर विचार कर क्षेत्र के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

भारत का स्पष्ट संदेश
SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान की ओर से जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक हिस्सा ले रहे हैं। मलिक इससे पहले सिंधु जल समझौते को लेकर भारत के खिलाफ बयान दे चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आया है और यहां आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल हो रहा है। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि द्विपक्षीय संबंधों के मामले में आतंकवाद और बातचीत एक साथ आगे नहीं बढ़ सकते। हालांकि, SCO जैसे बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देश सदस्य होने के कारण एक-दूसरे को कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण देते हैं।

किन विषयों पर होगी चर्चा?
SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के दौरान चार प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी। इनमें सभ्यतागत और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के साथ कला एवं वास्तुकला, भाषा, साहित्य और पांडुलिपियों से जुड़े विषय शामिल हैं। शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 2001 में शंघाई में हुए शिखर सम्मेलन के दौरान की गई थी। इसके संस्थापक सदस्यों में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल थे। भारत और पाकिस्तान 2017 में SCO के पूर्ण सदस्य बने, जबकि ईरान ने 2023 में संगठन की सदस्यता हासिल की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1