शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े; रियल्टी स्टॉक्स ने मचाई धूम

भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। दिनभर की वोलाटिलिटी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की, जिससे बाजार को निचले स्तरों से सहारा मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 31.61 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 81,911.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 में 44.30 अंक यानी 0.18 फीसदी की तेजी रही और यह 25,299.35 पर बंद हुआ। बाजार का रुख मिला-जुला रहा। कुल 2,279 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,822 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में शानदार चमक
सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो बाजार में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा चमका और रियल एस्टेट शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते यह इंडेक्स 3.6 फीसदी की बढ़त के साथ दिन का टॉप गेनर रहा। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक 0.93 फीसदी, निफ्टी मीडिया 0.83 फीसदी और निफ्टी बैंक 0.71 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। मिडकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, कुछ सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी ऑटो 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे बड़ा लूजर रहा। इसके अलावा निफ्टी फार्मा 0.84 फीसदी, एफएमसीजी 0.63 फीसदी, ऑयल एंड गैस 0.66 फीसदी, आईटी 0.64 फीसदी और एनर्जी 0.55 फीसदी कमजोर होकर बंद हुए।

एचडीएफसी लाइफ और बजाज फाइनेंस चमके
निफ्टी की प्रमुख कंपनियों में आज वित्तीय और बीमा सेक्टर से जुड़े शेयरों का प्रदर्शन मजबूत रहा। एचडीएफसी लाइफ सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाला शेयर रहा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एसबीआई भी प्रमुख गेनर्स में शामिल रहे। वहीं, दूसरी ओर ओएनजीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के शेयरों में दबाव देखने को मिला। ये शेयर आज निफ्टी के प्रमुख लूजर्स में रहे और इनमें बिकवाली हावी रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1