शाहीन बाग की स्थिति को देखते हुए घंटाघर पर अधिक पुलिस बल अलर्ट

नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में दिल्ली एक बार फिर जल उठी है। राष्ट्रीय राजधानी के आसमान पर हर ओर से सिर्फ काला धुंआ ही दिख रहा है। विभिन्न इलाकों में पिछले करीब 2 माह से धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। जिनमें सबसे ज्यादा Shaheen Bagh का प्रदर्शन चर्चा में है। जहां करीब 75 दिनों से महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही हैं।

ऐसे में दिल्ली के Shaheen Bagh की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर में पुलिस पहले से ज्यादा मुस्तैद हो गई है। वहीं घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं से पुलिस लगातार बात करके शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बात कर कहा कि बाहरी व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा ना करें।

साथ ही कहा कि कई बार ऐसा मामला देखने के लिए मिला है कि कोई व्यक्ति आकर प्रोटेस्ट देखने को खड़ा होता है, तो महिलायें उनसे उलझ गई हैं। जिसको लेकर पुलिस आज महिलाओं को समझाने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस का धरना दे रहीं महिलाओं से कहना आपको जो भी अराजकतत्व लोग दिखे, उनकी शिकायत हमसे करें और किसी भी व्यक्ति से बेमतलब उलझे नहीं।

जिस तरह से बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति घंटाघर पर आकर महिलाओं के प्रदर्शन को खत्म कराने का प्रयास कर रहा था। जिस पर महिलाओं ने इस मामले पर मौके पर मौजूद पुलिस को इस वाक्या की जानकारी दी थी। ठीक उसी तरह घंटाघर पर आज सिविल ड्रेस में भी महिलाओं के बीच महिला पुलिस घूमकर अराजकता फैलाने वालों पर नजर रख रहीं हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही घंटाघर पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस घंटाघर के आस-पास पूरी तरह से मुस्तैद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1