सावन स्पेशल: घर में पारद शिवलिंग रखने से पहले इन 5 बातों का रखें विशेष ख्याल

सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक कार्यों के माध्यम से भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। कई भक्त सावन में घर पर विशेष पूजा-अर्चना के लिए पारद शिवलिंग की स्थापना भी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पारद शिवलिंग की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है, लेकिन इसे घर में स्थापित करने से पहले कुछ जरूरी नियमों और सावधानियों का पालन करना आवश्यक होता है। आइए जानते हैं पारद शिवलिंग घर लाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पारद शिवलिंग का हो सही आकार
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, घर में स्थापित किए जाने वाले पारद शिवलिंग का आकार सीमित होना चाहिए। माना जाता है कि एक से सवा इंच तक का पारद शिवलिंग पूजा के लिए सबसे उपयुक्त रहता है। इससे अधिक बड़े आकार के शिवलिंग को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। आमतौर पर अंगूठे के बराबर आकार का पारद शिवलिंग गृह स्थापना के लिए बेहतर माना जाता है।

सही दिशा का रखें ध्यान
पारद शिवलिंग अगर आप में लाना चाहते हैं तो आपको इसे सही दिशा में स्थापित करना चाहिए। पारद शिवलिंग को घर में स्थापित करने के लिए सबसे सही दिशा उत्तर-पूर्व मानी जाती है। इस दिशा को वास्तु में ईशान कोण कहा जाता है। ईशान कोण यानि देवी-देवताओं के निवास की दिशा।

नियमित पूजा
यदि आप सावन के दौरान पारद शिवलिंग को घर में स्थापित कर रहे हैं, तो उसकी नियमित पूजा-अर्चना करना बेहद आवश्यक माना जाता है। विशेष रूप से सावन माह में प्रतिदिन विधि-विधान से पूजन करने की सलाह दी जाती है। वहीं, बाकी दिनों में कम से कम हर सोमवार भगवान शिव की आराधना और पारद शिवलिंग का पूजन जरूर करना चाहिए। अगर किसी कारणवश नियमित पूजा संभव न हो, तो शिव मंत्रों का जप और ध्यान भी शुभ फलदायी माना जाता है।

स्वच्छता का रखें ध्यान
पारद शिवलिंग की स्थापना के बाद घर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना जरूरी माना जाता है। जिस स्थान या पूजा कक्ष में शिवलिंग स्थापित किया गया हो, वहां नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा स्थल की पवित्रता बनाए रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, साफ-सफाई की अनदेखी करने पर पूजा-पाठ का पूर्ण फल मिलने में बाधा आ सकती है।

इन चीजों को पूजा स्थल से रखें दूर
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पारद शिवलिंग की पूजा करते समय कुछ विशेष वस्तुओं के उपयोग से बचना चाहिए। माना जाता है कि केतकी का फूल, तुलसी के पत्ते और हल्दी भगवान शिव की पूजा में अर्पित नहीं किए जाते, इसलिए इन्हें पूजा स्थल पर रखने से भी परहेज करना चाहिए। वहीं, भोलेनाथ की आराधना में बेलपत्र, अक्षत और शुद्ध जल का विशेष महत्व बताया गया है। इनका विधि-विधान से उपयोग करने पर भगवान शिव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।

Disclaimer: (यह लेख धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित विश्वासों और लोक परंपराओं पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य सूचना प्रदान करना है। इन दावों की वैज्ञानिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी धार्मिक मान्यता या उपाय को अपनाने से पहले अपने विवेक का उपयोग करें। इस संबंध में प्रस्तुत जानकारी की पूर्ण सत्यता या सटीकता का दावा नहीं किया जाता।)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1