DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में गजब की फाइट देखी गई और इस चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई ( ABVP, NSUI) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि निर्दलीय और समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन के उम्मीदवार ने भी इस चुनाव में अपना दमखम दिखाया है। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने जीत दर्ज की है तो वहीं, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी ने जीत का परचम लहराया है। सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छाबरी ने जीत दर्ज की है, तो वहीं DUSU उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है। हालांकि काउंटिंग में कांटे की टक्कर देखी गई।
मालूम हो कि शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में RSS समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। भारतीय राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं और इस बार का ये चुनाव और खास रहा, क्योंकिजंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद हुआ है, जो जेनजी के मूड को दर्शाता है। डूसू चुनाव के दौरान सत्य निकेतन में पीजी दुर्घटना का मामला भी सुर्खियों में रहा, जिसमें कई बच्चों की मौत हुई थी।

