दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बने दूसरी बार माता-पिता, घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया है। शनिवार को दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की।
दीपिका और रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में दोनों ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी दी। कपल ने पोस्ट में नजर वाले इमोजी के साथ बेटी के जन्म की तारीख भी साझा की है।
दूसरी बेटी के जन्म के साथ उनकी बड़ी बेटी दुआ अब बड़ी बहन बन गई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से कपल को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजी किलकारी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी एक खास तस्वीर के साथ साझा की है। कपल ने पैरों के निशान वाली तस्वीर पोस्ट की, जिस पर ‘वेलकम बेबी गर्ल’ लिखा है। तस्वीर में बेटी के जन्म की तारीख 19 सितंबर 2026 के साथ दुआ, दीपिका और रणवीर के नाम भी दर्ज हैं।
जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई, फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड और इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी कपल को बधाई दी। सोनू सूद, ताहिरा कश्यप, ऋषभ रिखिराम शर्मा और नेहा धूपिया समेत कई सेलेब्स ने पोस्ट पर कमेंट कर दीपिका और रणवीर को दूसरी बेटी के जन्म की शुभकामनाएं दीं।

दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी के जन्म की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारों ने भी कपल की पोस्ट पर कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की।
‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन ने नजर वाले इमोजी के साथ पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। वहीं, हार्डी संधू और एमी विर्क ने रेड हार्ट इमोजी शेयर करते हुए कपल को शुभकामनाएं दीं। सोनू सूद ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुबारक हो।’
सोनम कपूर ने भी कपल को बधाई देते हुए लिखा, ‘क्या सपना है, बहुत-बहुत बधाई।’ इसके अलावा हुमा कुरैशी, डियाना पांडे और जय मेहता समेत कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर दीपिका और रणवीर को दूसरी बेटी के स्वागत पर शुभकामनाएं दीं।

1 ही दिन पहले बप्पा के दर्शन के लिए गई थीं दीपिका पादुकोण
बेटी के जन्म से एक दिन पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। रणवीर के माता-पिता भी इस खास मौके पर उनके साथ मौजूद रहे। पूरे परिवार ने मिलकर मंदिर में भगवान गणेश की पूजा की।
मंदिर पहुंची दीपिका का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा था। इस दौरान एक्ट्रेस ऑरेंज और पर्पल रंग के सूट में नजर आईं, जबकि रणवीर सिंह ने पर्पल कलर का कुर्ता पहना हुआ था। वहीं, सिद्धिविनायक मंदिर जाने से एक दिन पहले रणवीर ने मुंबई के लाल बाग के राजा के दर्शन कर बप्पा का आशीर्वाद लिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1