BIHAR NEWS

पटना में युवक की मौत के बाद बवाल,बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं,10 किमी तक लगा लंबा जाम

बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार (7 अगस्त) को सड़क दुर्घटना के बाद जमकर बवाल हो गया. यहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर आए.

गुस्साई भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया. लोगों ने बस सहित कई वाहनों में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
बस को घेरकर लगाई आग, दमकल टीम को भी लौटना पड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद लोगों ने दुर्घटना में शामिल बस को घेर लिया और उसमें आग लगा दी. कुछ ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी. आग बुझाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ के विरोध के कारण दमकलकर्मियों को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा. भीड़ ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का भी विरोध किया और उन्हें पीछे हटना पड़ा.

पांच से ज्यादा गाड़ियां फूंकीं, पुलिस और मीडिया पर पथराव
आक्रोशित लोगों ने केवल बस ही नहीं बल्कि आसपास खड़ी चार से पांच अन्य गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. इस दौरान पुलिस और मीडिया कर्मियों पर भी पथराव किए जाने की सूचना सामने आई है. घटना के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. काफी देर तक सड़क पर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1