थिएटर से उतरने वाली थी ‘हनुमान अंश’, फिर बदली किस्मत; प्रोड्यूसर बोलीं- ‘दर्शकों को मनाने में लगा वक्त’

‘हनुमान अंश’ इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। रिलीज के 40 दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है। हालांकि, शुरुआत में इसकी कमाई काफी धीमी रही। पहले दो हफ्तों में फिल्म का प्रदर्शन खास नहीं रहा और दूसरे हफ्ते में इसने महज 40 लाख रुपये कमाए। लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। हाल ही में प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बताया कि विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बाद सिनेमाघरों से लगभग बाहर होने की कगार पर पहुंच गई थी।

सिनेमाघरों से लगभग हट चुकी थी ‘हनुमान अंश’- रागिनी सोना
रागिनी ने ‘स्क्रीन’ से बातचीत में फिल्म के शुरुआती दौर को याद करते हुए बताया कि विशाल चतुर्वेदी प्रमोशन के लिए टीम के साथ रोड ट्रिप पर निकले थे। उस दौरान विशाल ने कहा था कि टीम सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच रहेगी, क्योंकि यही उनका सफर है। रागिनी के मुताबिक, यह सुनकर वह भावुक हो गई थीं, क्योंकि उस वक्त फिल्म लगभग थिएटर्स से बाहर होने वाली थी। हालांकि, कुछ घंटे पहले ही फिल्म को सिनेमाघरों में जारी रखने का फैसला लिया गया था।

तीसरे हफ्ते बदली किस्मत- रागिनी सोना
रागिनी सोना के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक सामान्य रही। फिल्म ने 350 थिएटर्स से शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते ‘आवारापन 2’ और ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के बाद यह संख्या घटकर सिर्फ 25-30 रह गई। हालांकि, कम थिएटर्स के बावजूद फिल्म की कमाई में गिरावट नहीं आई, जिसने मेकर्स को इसे आगे बढ़ाने का हौसला दिया। रागिनी और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने डिस्ट्रीब्यूटर्स से बात कर फिल्म को एक और हफ्ते चलाने का फैसला किया। इसके बाद थिएटर्स की संख्या बढ़ी और फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। रागिनी ने बताया कि एक हफ्ते और चलाने से खर्च निकालने की उम्मीद थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई ने पूरी कहानी ही बदल दी।

टॉक्सिक’ के चलते असमंजस में थे ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स
रागिनी सोना ने बताया कि ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बाद ‘हनुमान अंश’ को पर्याप्त स्क्रीन मिलेंगी या नहीं, इसे लेकर मेकर्स आश्वस्त नहीं थे। हालांकि, ‘टॉक्सिक’ को मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद हालात बदल गए और ‘हनुमान अंश’ को इसका फायदा मिला। रागिनी ने साफ किया कि उनकी टीम कभी नहीं चाहती थी कि ‘टॉक्सिक’ खराब प्रदर्शन करे। उनका कहना था कि सभी फिल्मों का अच्छा प्रदर्शन करना पूरी इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद होता है। उन्होंने बताया कि ‘टॉक्सिक’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच मुकाबले की बात लोगों ने बनाई, जबकि मेकर्स को सिर्फ इतनी उम्मीद थी कि उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ ठीक-ठाक प्रदर्शन करती रहे। ‘हनुमान अंश’ ने अब तक दुनियाभर में 316.30 करोड़ रुपये और भारत में 248.38 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1