Sanitation Workers

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, साथी अनिल की हत्या से नाराजगी, LBS अस्पताल में जुटे हजारों सफाईकर्मी

दिल्ली में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को किसी भी सफाईकर्मी ने काम नहीं किया। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में सुबह से ही हजारों सफाई कर्मचारी इकट्ठे हुए हैं। ये लोग मृतक अनिल के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपी का एनकाउंटर करने की बात कह रहे हैं। सफाईकर्मी अनिल को इंसाफ दिलाने के लिए धरना दे रहे हैं। अस्पताल में जमकर नारेबाजी की जा रही है।

रविवार को दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी अनिल की हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने दिन दहाड़े चाकू से गोदकर अनिल को मौत के घाट उतार दिया था। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि आरोपी कई बार पीड़ित के पेट में चाकू से वार करता है। इसके बाद मौके से चला जाता है। वहीं, पीड़ित कुछ सेकेंड बाद जमीन पर गिर जाता है।

सफाईकर्मियों ने की थी आरोपी के एनकाउंटर की मांग
अनिल की हत्या के बाद ही सफाईकर्मी एकजुट हुए थे और आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग की थी। अनिल को न्याय नहीं मिलने पर हड़ताल की चेतावनी पहले ही दे दी गई थी। हालांकि, प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। हत्या के 24 घंटे बाद भी अनिल का पोस्टमार्टम तक नहीं हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है। इससे सफाईकर्मी बेहद नाराज हैं और अस्पताल परिसर में पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं। वह अनिल के परिवार के लिए नौकरी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सोमवार को पूरे इलाके में किसी भी सफाईकर्मी ने काम नहीं किया। ऐसे में अगर हड़ताल लंबी चली तो लोगों को भारी परेशानी हो सकती है।

भाजपा विधायक ने की न्याय की मांग
सफाई कर्मचारी पर चाकू से हमले की घटना पर भाजपा विधायक रवि कांत ने कहा, “जब बाकी दिल्ली सो रही होती है, तब हमारे सफाई कर्मचारी भाई शहर की सफाई और साफ-सुथरा माहौल बनाए रखने का काम करते हैं। ऐसे निर्दयी और नालायक लोग ऐसी घिनौनी हरकतों को अंजाम देते हैं। वे सिर्फ एक सफाई कर्मचारी पर हमला नहीं कर रहे हैं। वे पूरे समाज पर हमला कर रहे हैं। ऐसे लोगों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जाएगी, जब अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ पूरी कानूनी कार्रवाई होगी।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1