सपा के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बेनी प्रसाद वर्मा के निधन की खबर से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। वह SP के संस्थापक सदस्य रहे थे। बाराबंकी के रहने वाले बेनी प्रसाद वर्मा उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज के बड़े नेता माने जाते थे। कुछ समय वो कांग्रेस में भी रहे और इस दौरान यूपीए 2 की मनमोहन सिंह सरकार में बेनी प्रसाद वर्मा केन्द्रीय इस्पात मंत्री थे।

बेनी प्रसाद वर्मा को मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता रहा है। राष्ट्रीय मोर्चा- वाम मोर्चा की एचडी देवगौड़ा सरकार में वो 1996 में संचार राज्‍यमंत्री बने थे। फिर उन्हें संसदीय कार्य राज्‍यमंत्री का भी जिम्मा सौंपा गया। 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में वो SP के टिकट पर कैसरगंज से जीतकर संसद पहुंचे थे।

2009 के चुनाव में वो कांग्रेस के टिकट पर गोंडा सीट से जीते थे और केंद्र में मंत्री बने। बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी थे। उत्‍तर प्रदेश सरकार में SP सरकार में वो लंबे समय तक पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1