मैंने प्यार किया से लेकर दबंग तक, फिल्म इंडस्ट्री में छाये रहे भाई जान

सलमान खान अपना 54वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस बार हर साल की तरह सलमान अपना बर्थडे पनवेल फार्म हाउस में नहीं मनाएंगे। इसके पीछे उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल कमिटमेंट्स हैं।

सलमान के फिल्मी करियर को 30 साल हो चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड में साल 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक भाई जान जो स्टाइल अपनाते हैं वो एक स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है।
पुरुषों में हेयरस्टाइल के ऑप्शन्स कम ही होते हैं। लेकिन, फिर एक समय ऐसा आया था जब लंबे बालों का चलन पूरे देश में छा गया था। हालांकि, सलमान के लिए लंबे बालों का फैशन नया नहीं है। फिल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ में अगर आपको सलमान खान का लुक याद है, तो आपको ध्यान होगा कि फिल्म में उनके बाल कंधे तक थे जिसमें वो ख़राब नहीं बल्कि काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, जब उनकी ‘तेरे नाम’ आई तो सलमान का हेयर स्टाइल एक बार फिर लड़कों के बीच काफी पॉपुलर हो गया।

फिल्म ‘दबंग’ के आते ही सलमान के गोल्डन फ्रेम वाले काले रंग के एवियेटर्स भी काफी ट्रेंड में आ गए थे। एवियेटर्स वैसे भी काफी पसंद किए जाने वाले सनशेड्स हैं लेकिन सलमान की फिल्म के बाद ये और भी पॉपुलर हो गए।

स्कार्फ फिल्म ‘एक था टाइगर’ में सलमान के लुक का खास हिस्सा था। फिल्म के पोस्टर्स में भी वह इसी चेकर्ड स्कार्फ के साथ नज़र आए थे। इस फिल्म के बाद वेस्टर्न कपड़ों के साथ चेकर्ड स्कार्फ का ट्रेंड शुरू हो गया था जो आज भी जारी है।

अगर आप सलमान को काफी समय से फोलो कर रहे हैं तो आप उनके पॉपुलर ब्रेसलेट के बारे न जानते हों ऐसा हो नहीं सकता। पुरुषों के लिए एक्सेसरीज़ लड़कियों के मुकाबले काफी कम होती है। ऐसे में लड़कों में ब्रेसलेट का क्रेज़ सलमान की वजह से ही पैदा हुआ। सलमान का फिरोज़ी रंग के पत्थर वाला ब्रेसलेट इतना हिट है कि उनके हर फैन के हाथ में ये ज़रूर दिख जाएगा। आपको मार्केट में भी ये ब्रेसलेट आसानी मिल जाएगा।

फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के गाने ‘ओ ओ जानेजाना’ में सलमान ने शर्ट उतार कर डांस किया है। इस गाने के आते ही शर्टलेस ट्रेंड भी ज़ोरो छा गया। उनके फैन्स के अलावा कई फिल्म स्टार्स ने भी इस ट्रेंड को अपनी फिल्म में कॉफी किया था।

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान ने एक अमीर और हैंडसम लड़के का किरदार निभाया था। गाड़ियों के साथ-साथ उनका लाजवाब फैशन युवाओं के बीच काफी मशहूर हो गया। उनके लेदर जैकेट और कैप को इतना पसंद किया गया कि हर दूसरा युवा उसी में नज़र आता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1