america

रूस ने यूरोपीय संघ के 18 कर्मचारियों को किया निष्कासित, कनाडा और जापान भी यूक्रेन की करेंगे आर्थिक मदद

यूक्रेन (Ukraine) की ओर से युद्धपोत मस्कवा के नष्‍ट किए जाने के बाद रूस ने बेहद आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। रूस ने पूरे यूक्रेन (Ukraine) में हमले करने की बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के 18 कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि हमने यूरोपीय संघ के इन राजनयिकों को उनकी राजनयिक स्थिति से विपरीत गतिविधियों में लिप्त रहने के चलते निकाला है।
रूसी हमले में सात नागरिकों की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक खार्कीव के नजदीक बोरोवाया गांव में रूसी सैनिकों की फायरिंग में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 27 अन्‍य घायल हो गए। किसी बात से उत्तेजित होकर रूसी सैनिकों ने यह फायरिंग नागरिकों को ले जा रही बस पर की। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के अधिकारी के अनुसार 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन (Ukraine) में अभी तक करीब दो हजार लोगों की मौत हुई है।
क्रैमेटो‌र्स्क शहर में धमाका

वहीं क्रैमेटो‌र्स्क शहर में भी एक बड़ा धमाका सुना गया है लेकिन उससे हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। यह वही शहर है जिसके रेलवे स्टेशन पर चंद रोज पहले मिसाइल से हमला हुआ था, उसमें 57 लोग मारे गए थे और एक सौ से ज्यादा घायल हुए थे। दूसरी ओर मारीपोल में लगातार हो रही बमबारी के कारण जरूरी सामानों की किल्लत हो गई है। वहीं रूस ने अपने इलाकों में यूक्रेन (Ukraine) के कथित हमलों के जवाब में कीव पर मिसाइल हमले तेज करने की बात कही है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1