‘रोडीज’ फेम रघुराम बने पिता, पत्नी नताली ने खास तकनीक से बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद ‘रोडीज’ फेम रघु राम के घर भी नन्हा मेहमान आया है। रघुराम और पत्नी नताली डी लुसियो एक बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं।रघुराम और नताली ने अपने बच्चे का नाम रिदम रखा है। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। रघु और नताली ने साल 2018 में शादी की थी। बीते साल अगस्त में रघु ने पत्नी नताली की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद नताली ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया है।

वहीं पिता बनने के बारे में जब रघु से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘राहत मिली। वास्तव में कई भावनाएं हैं। हम इसके लिए महीनों से तैयारी कर रहे थे। हमने प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म, उसकी देखभाल सभी के बारे में सीखा लेकिन इनमें से कुछ भी माता-पिता बनने में काम नहीं आया। रघु ने आगे बताया मां और बेटा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

अभी हाल ही में नताली के प्रेग्नेंट होने के बाद उनका बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। नताली ने भी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शूट कराया था।​ डिलीवरी के कुछ दिन पहले ही नताली का बेबी शॉवर पार्टी रखा गया था। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं। नताली की डिलीवरी की बात करें तो रघु ने बताया कि बच्चे को जन्म देने के लिए वॉटर बर्थ के साथ हाइपोबर्थिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ये एक शांत, सुंदर और प्राकृतिक तरीका है। वहीं इस कपल ने अपने बच्चे का नाम रिदम रखा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1