फिर साथ दिखेंगे ऋचा-अली, ‘फुकरे’ वाली केमिस्ट्री क्या दोहराएगी बॉक्स ऑफिस पर कमाल?

फुकरे’ फ्रेंचाइजी में अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत चुके ऋचा चड्ढा और अली फजल अब पहली बार एक साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। दोनों की यह अनटाइटल्ड सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म सीनवर्क प्रोडक्शंस और गिरिराज प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है, जिसमें कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिका निभाएंगे।

दिल्ली की हलचल और रंगीन माहौल पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन शशि वर्मा करेंगे। ‘बाला’, ‘गुंजन सक्सेना’ और ‘कटहल’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके वर्मा अपनी दमदार लेखन और निर्देशन शैली के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी नई फिल्म में कॉमेडी, इमोशन और सामाजिक संदेश का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा।

2027 को रिलीज होगी फिल्म
इस अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म की शूटिंग 2026 के दूसरे हिस्से में शुरू होगी, जबकि इसे अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। ‘फुकरे’ सीरीज में साथ नजर आ चुके अली फजल और ऋचा चड्ढा इस बार पहली बार ऐसी फिल्म में लीड जोड़ी के रूप में दिखाई देंगे, जिसकी कहानी पूरी तरह उनके किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगी।

फिल्म को लेकर अली फजल ने कहा कि उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ते ही महसूस हो गया था कि इसमें कुछ अलग और खास है। उन्होंने ऋचा के साथ नई तरह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दिखाने को लेकर उत्साह जताया। साथ ही अली ने बताया कि वह लंबे समय से निर्देशक शशि वर्मा के काम के प्रशंसक रहे हैं और उनके साथ काम करना भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की बड़ी वजहों में से एक है।

क्या बोलीं ऋचा चड्ढा?
फिल्म को लेकर ऋचा चड्ढा ने कहा कि इसकी कहानी की सादगी, भावनात्मक गहराई और सामाजिक संदेश ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उनके मुताबिक, दर्शकों को इस फिल्म में उनकी और अली फजल की बिल्कुल नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कहानी ने उन्हें दिल्ली के यमुना पार में बिताए अपने स्कूल के दिनों की याद दिला दी।

वहीं, निर्देशक शशि वर्मा ने कहा कि यह फिल्म रिश्तों, इंसानी भावनाओं और समाज के नजरिए को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती है। उनके अनुसार, इस कहानी में दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक अहम किरदार की तरह नजर आएगी। अली फजल, ऋचा चड्ढा और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकारों के साथ काम करने को लेकर उन्होंने भी उत्साह जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1