संडे बना ‘अल्फा’ के लिए लकी डे, बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड़ का शानदार कलेक्शन

यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी पकड़ बनाए हुए है। बॉबी देओल और अनिल कपूर की अहम भूमिकाओं से सजी इस फिल्म ने पहले रविवार को कमाई में बढ़त दर्ज करते हुए तीन दिनों में करीब 34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

अल्फा’ का तीन दिनों का कलेक्शन
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद वीकेंड का फिल्म को अच्छा फायदा मिला। शनिवार को फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि रविवार को कमाई बढ़कर 13.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, तीन दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 34 करोड़ रुपये हो गया है।

वर्ल्डवाइड कमाई कितनी हुई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अल्फा’ का बजट 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्पाई एजेंट्स के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं, सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तीन दिनों में करीब 37.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

आलिया के सपोर्ट में आगे आईं मां सोनी राजदान
जहां एक ओर ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, वहीं आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना कर रही हैं। इस बीच उनकी मां सोनी राजदान बेटी के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने X पर फिल्म और आलिया के पक्ष में किए गए कई पॉजिटिव पोस्ट रीपोस्ट किए, जिनमें दावा किया गया कि सोशल मीडिया पर फिल्म को जितना कमजोर बताया जा रहा है, वास्तविकता उससे अलग है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1