सेवानिवृत्त IAS अधिकारी अरविंद शर्मा BJP में शामिल, लंबे समय तक PM मोदी के साथ कर चुके हैं काम

उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी अरविंद शर्मा ने गुरुवार को लखनऊ में BJP की सदस्यता ग्रहण की। BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद शुक्ला, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। अरविंद कुमार मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के निवासी हैं।

उन्होंने 20 वर्षों तक PM नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात और पीएमओ में काम किया है। उन्होंने IAS की सेवा से दो साल पहले ही वीआरएस लिया है।

पार्टी में शामिल होने के बाद अरविंद शर्मा ने कहा कि BJP की सदस्यता ग्रहण करने की खुशी है। हमारे देश में राजनीतिक दल बहुत हैं लेकिन BJP सबसे बड़ी पार्टी है। मैं पिछड़े जिले और गांव का हूं।  

मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है उसे BJP ही इतना बड़ा मुकाम दे सकती है। उन्होंने कहा कि मैं PM के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं प्रधानमंत्री और BJP की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1