Diwali Upay 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से चमक उठेगी किस्मत !

दिवाली की रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और घर में सुख- समृद्धि लाने के लिए कई खास उपाय किए जाते हैं. मान्यता है कि इस रात कुछ विशेष चीजों से जुड़े टोटके करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं.

Diwali ke Upay 2026: दिवाली का त्योहार बेहद खास माना जाता है. इस साल दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. मान्यता है कि दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. यही वजह है कि इस दिन लोग अपने घरों को दीपों और रोशनी से सजाते हैं और विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन करते हैं.

दिवाली पर पूजा-पाठ और दीपदान के अलावा धन-समृद्धि पाने, आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने और घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए भी कई तरह के उपाय किए जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात कुछ खास चीजों से जुड़े टोटके करना शुभ माना जाता है. इनमें सिक्के, कौड़ी, हल्दी और दीपक से जुड़े उपाय शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली की रात किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में.

दिवाली की रात धन प्राप्ति के लिए क्या उपाय करें?

  1. सिक्के का उपाय: दिवाली की रात ठीक 12:00 से 12:30 बजे के बीच यदि आपके आस-पास पीपल, आंवला या बेलपत्र का वृक्ष हो, तो उसके नीचे जाएं. इसके बाद घर आकर लक्ष्मी पूजन वाले स्थान पर प्रणाम करें. पूजन में रखे एक रुपये या चांदी के सिक्के को उसी समय अपनी तिजोरी या अलमारी में रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन की आवक बढ़ती है.
  2. झाडू के नीचे रखें सिक्काः दिवाली की रात सोने से
    पहले घर की झाडू के नीचे एक चांदी या एक रुपये का सिक्का रख दें. मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और माता लक्ष्मी आकर्षित होती हैं.
  3. कौड़ी और हल्दी का उपाय: 5 साबुत सुपारी, काली
    हल्दी और 5 कौड़ियों को गंगाजल से धोकर लाल कपड़े में बांध लें. दिवाली पूजन के दौरान इसे चांदी की कटोरी या थाली में रखकर मां लक्ष्मी के साथ पूजा करें. अगले दिन इसे धन रखने वाले स्थान पर रख दें.
  4. गोमती चक्र और सुपारी का उपायः पांच सुपारी, पांच
    हल्दी की गांठ, पांच कौड़ी और पांच गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर लक्ष्मी पूजन स्थल पर रखें. पूजा के बाद इसे व्यापारिक स्थल या घर की चौखट पर बांध दें.
  5. पीपल के नीचे जलाएं दीपकः दिवाली की शाम या रात
    को सिंदूर, दही और साबुत उड़द लेकर पीपल की जड़ में रखें और वहां एक घी का दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं.
    नकारात्मकता दूर करने और दीपदान के उपाय
    शंख और घंटी बजाएं: लक्ष्मी पूजन के बाद रात में घर
    के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाएं. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मकता और दरिद्रता दूर होती है.
    सात मुखी दीपक जलाएं: दिवाली की रात मां लक्ष्मी
    के सामने देसी घी का सात या नौ मुखी दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे आरोग्य और लंबी आयु का वरदान मिलता है.
    महामंत्र का करें जाप: दीपावली की रात श्रद्धापूर्वक इस विशेष मंत्र का 108 बार जाप करें.
    ॐ नमः भाग्यलक्ष्मी च विद्महे. अष्ट लक्ष्मी च धीमहि. तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्॥

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1