सुबह उठते ही हाथ-पैर हो जाते हैं अकड़? इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है आर्थराइटिस का इशारा

सुबह उठने के बाद हाथ-पैरों या उंगलियों में अकड़न, उन्हें मोड़ने में परेशानी और जोड़ों में लगातार दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये लक्षण आर्थराइटिस की शुरुआत का संकेत हो सकते हैं। कई लोग इन्हें बढ़ती उम्र, थकान या कमजोरी से जोड़कर टाल देते हैं, लेकिन अगर समस्या बार-बार हो रही है तो यह जोड़ों से जुड़ी बीमारी की ओर इशारा कर सकती है। दिल्ली स्थित श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के निदेशक एवं प्रमुख, ऑर्थोपेडिक्स, डॉ. एच.एस. छाबड़ा के मुताबिक, कुछ खास संकेत ऐसे हैं जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है।

आर्थराइटिस के प्रकार
डॉक्टर एच.एस. छाबड़ा कहते हैं कि आर्थराइटिस कई प्रकार का होता है, जिसमें रूमेटाइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस प्रमुख हैं।

•रूमेटाइड आर्थराइटिस: रूमेटाइड आर्थराइटिस में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता गलती से अपने ही जोड़ों पर हमला करने लगती है, जिससे उनमें सूजन, दर्द और अकड़न होने लगती है। इसमें सुबह उठने के बाद अकड़न आमतौर पर 30 मिनट से अधिक समय तक रह सकती है।

•ऑस्टियोआर्थराइटिस: वहीं, ऑस्टियोआर्थराइटिस में जोड़ों के बीच मौजूद कार्टिलेज धीरे-धीरे घिसने लगता है, जिससे चलने-फिरने, सीढ़ियां चढ़ने या कोई सामान उठाने पर दर्द हो सकता है। इसके अलावा जोड़ों में सूजन, गर्माहट, लालिमा, उंगलियों की पकड़ कमजोर होना और घुटनों में दर्द भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

आर्थराइटिस के इन संकेतों को नहीं करना चाहिए नज़रअंदाज़
डॉक्टर के अनुसार, सुबह उठने पर हाथ-पैरों या जोड़ों में लंबे समय तक रहने वाली अकड़न, सूजन, लालिमा और चलने-फिरने में कठिनाई जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए । अगर आपको यह समस्या कई दिनों तक रहे तो फौरन डॉक्टर से मिले

कैसे कर सकते हैं इस समस्या को कंट्रोल?
अगर ये समस्याएं लगातार बनी रहती हैं या समय के साथ बढ़ रही हैं, तो इन्हें सामान्य दर्द मानकर टालना सही नहीं है। डॉक्टर से समय पर सलाह लेकर जरूरी जांच कराना बेहद जरूरी है। इसके अलावा हल्की एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, वजन को नियंत्रित रखें और पौष्टिक व संतुलित आहार लें। जोड़ों पर अनावश्यक दबाव डालने से बचना भी उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं। किसी भी तरह की एक्सरसाइज, डाइट में बदलाव या स्वास्थ्य संबंधी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। यह जानकारी किसी बीमारी के इलाज का विकल्प नहीं है। NVR24 यहां दी गई जानकारी या दावों की सटीकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1