धनतेरस पर सोने की जमकर खरीदारी, भारतीयों ने उड़ाए ₹6 लाख करोड़; बिक्री में 20% तक उछाल!

धनतेरस पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस साल सोने की बिक्री सालाना आधार पर करीब 15-20% बढ़कर लगभग ₹60,000 करोड़ रहने का अनुमान है। हालांकि, ऊंची कीमतों के कारण सोने की कुल बिक्री मात्रा पिछले साल के आसपास ही रही। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में देशभर में सोने और चांदी की कुल बिक्री ₹66,000 करोड़ से अधिक रही। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजारों में अकेले ₹10,000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार दर्ज किया गया।

कीमतों में सुधार के साथ सोने और चांदी की मांग बढ़ी
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के मुताबिक, इस साल धनतेरस पर भारतीयों ने करीब ₹60,000 करोड़ का सोना खरीदा। वहीं, चांदी की बिक्री में कीमत के हिसाब से 30% और मात्रा के हिसाब से 10% बढ़ोतरी का अनुमान है। दिल्ली में 6 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी ₹1.92 लाख प्रति किलो बिकी। 7 नवंबर को सोने की कीमत ₹1.43 लाख और चांदी का भाव ₹2.05 लाख प्रति किलो दर्ज किया गया।

हल्के वजन वाली ज्वैलरी बनी पसंद
धनतेरस पर ग्राहकों ने हल्के वजन वाले पेंडेंट, चूड़ी और चेन के साथ छोटे सोने-चांदी के सिक्कों को खूब पसंद किया। 18 कैरेट ज्वैलरी की मांग खास तौर पर मजबूत रही और एक ज्वैलरी कंपनी की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी करीब 50% रही। इसके अलावा 14 और 9 कैरेट के डिजाइन तथा 1 से 5 ग्राम के सोने के सिक्कों की भी अच्छी मांग देखने को मिली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1