HRD minister Ramesh Pokhriyal Nishank

छठी से 8वीं तक के लिए एकेडिमक कैलेंडर जारी- पोखरियाल ने बताया टेक्नोलॉजी का कैसे करें उपयोग

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कक्षा 6 से 8 के लिए एक नया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। यह कैलेंडर अगले 2 महीने के लिए होगा। इस बात की जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने ट्वीट से दी। उन्होंने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने ट्वीट में उल्लेख किया, ‘अपर प्राइमरी के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर 4 सप्ताह पहले जारी किया गया था। आज अगले 8 सप्ताह के लिए अकादमिक कैलेंडर लॉन्च किया गया है।

इस अकादमिक कैलेंडर में ऑनलाइन सीखने पर विस्तृत दिशा निर्देश शामिल हैं। इस कैलेंडर का उद्देश्य कोरोना काल में ऑनलाइन टीचिंग के लिए छात्रों, शिक्षकों, स्कूल प्रिंसिपलों और अभिभावकों को जागरुक कराना है। वहीं NCERT ने पहले अन्य कक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया था। इसके अलावा सभी विषयों को सप्ताह के अनुसार योजनाओं के माध्यम से कैलेंडर जारी किया जाएगा। इस कैलेंडर में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान होने वाले तनाव को कम करने के भी विकल्प सुझाए गए हैं। बता दें कि इसके पहले कक्षा 9 से 12 के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर पहले जारी किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1