बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा का आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 में चेन्नई में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव देखें। 66 साल उम्र होने के बाद भी Rekha की खूबसूरती पहले की तरह ही बरकरार है। उनकी खूबसूरती आज भी दूसरी अभिनेत्रियों के चेहरे की चमक को फीका कर देती हैं। रेखा की फिल्मों से लेकर व्यक्तिगत जीवन तक कई बार ऐसे मोड़ आए, जब वह टूट सी गईं। हालांकि फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं। आइए आज हम आपको बताते हैं, रेखा की जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से…

रेखा ने 1966 में दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उस फिल्म में वह बाल कलाकार थीं। अपने करियर में रेखा ने करीब 175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘खूबसूरत’, ‘खून भरी मांग’, ‘खून और पसीना’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘उमराव जान’ उनकी बेहद कामयाब फिल्में हैं। वह तीन फिल्मफेयर और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं। Rekha को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

रेखा के पिता जेमिनी गणेशन दक्षिण भारतीय अभिनेता थे। उनकी 4 शादियां हुईं लेकिन उन्होंने Rekha की मां पुष्पावल्ली को, जो उस समय तेलुगु अभिनेत्री थीं, कभी पत्नी का दर्जा नहीं दिया। इस वजह से उन्होंने रेखा को कभी नहीं अपनाया। हालांकि 1990 में जब रेखा ने मुकेश अग्रवाल से तिरुपति मंदिर में दूसरी बार शादी की तब गणेशन उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
साल 1990 में Rekha ने दिल्ली के उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, हालांकि यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो गया। बाद में मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन Rekha आज भी सिंदूर लगाती हैं। अपनी शादी से पहले ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में वह सिंदूर लगाकर पहुंची थीं। बाद में साल 2008 में एक अवॉर्ड समारोह में भी वह सिंदूर लगाकर पहुंची थीं। वह सिंदूर क्यों लगाती हैं इसका रहस्य आज तक किसी को नहीं पता चल पाया है।

रेखा की ज़िंदगी में नवीन निश्चल, जितेंद्र, विनोद मेहरा, विश्वजीत और Shatrughan Sinha जैसे अभिनेता आए जिनसे उनके अफेयर चर्चा में रहे। लेकिन सुपरस्टार Amitabh Bachchan से उनका रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चित हुआ। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। दोनों के बीच क्या था यह आज भी एक रहस्य है।

आज भी जब किसी समारोह में Rekha और अमिताभ बच्चन होते हैं तो लोगों की नज़र उनपर ही होती है। दोनों ने आखिरी बार फिल्म ‘सिलसिला’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में जया बच्चन भी हैं। कहा जाता है कि यह फिल्म Rekha की असल ज़िंदगी के काफी करीब है।