LJP Ram Vilas Paswan Funeral

पंचतत्व में विलीन हुए रामविलास पासवान,नम आंखों से बेटे चिराग ने दी अंतिम विदाई

बिहार के कद्दावर नेताओं में से एक और केंद्रीय मंत्री Ram Vilas Paswan पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दीघा घाट में उनका अंतिम स्सकार किया गया। बता दें कि लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक रहे Ram Vilas Paswan की अंतिम यात्रा उनके पटना निवास से निकली। अंतिम यात्रा के दौरान उनके समर्थकों में भावुक हो गए। नम आंखों से अपने नेता की आखिरी झलक देखने लोगों का हुजूम उमड़ा।

बेटे चिराग ने अपने पिता को कंधा दिया तो लोगों की आंखें भर आईं. शुक्रवार शाम पासवान का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा था। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कई बड़े नेता रामविलास को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर भी चिराग भावुक दिखे और हाथ जोड़कर अपने पिता को नमन कर श्रद्धांजलि दी थी।


केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और नित्यानंद राय, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी Ram Vilas Paswan की अंतिम यात्रा के दौरान पटना के दीघा घाट में मौजूद रहे।
अंतिम दर्शन करने पहुंची पहली पत्नी

दिवंगत केंद्रीय मंत्री Ram Vilas Paswan (के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की तादाद में लोग उनके आवास पहुंचे थे। इस क्रम में जदयू नेता आरसीपी सिंह और एमएलसी संजीव सिंह, राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दकी, पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय और रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा भी पहुंचे। इनके अलावा हाजीपुर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पासवान की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पंजाब से भी कई लोग आए। वहीं सुबह-सुबह Ram Vilas Paswan की पहली पत्नी राजकुमारी देवी भी अपने गांव से अंतिम दर्शन को पटना स्थित आवास पहुंचीं। आंसुओं से भरी आंखों के साथ जैसे ही वह पहुंची तो शव देखकर जार-बेजार होकर रोने लगीं। इस मौके पर चिराग पासवान सहित परिवार के तमाम लोगों मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1