राशिफल: कैसा रहेगा आपका दिन?

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के योग भी बने हुए हैं।साथ ही नौकरी में तरक्की भी होगी, अधिक परिश्रम करने से थकान।
आंखों से संबंधित बिमारी होने की आशंका है अत: सावधान रहें

वृष राशि वाले आज नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना कर रखें। अभी किये गए परिवर्तन और निर्णय, भौतिक या अन्य रूप से लंबे समय तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन में नए बदलाव लेकर आएगा जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे।

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिल-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपके प्रयासों का परिणाम मिलने का अब वक्त आ गया है। आज आपका व्यवहार उदार रहेगा और व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी।

सिंह राशि वालों को आज थोड़ा संभल कर चलने की जरुरत है, कारोबार ठंडा रहेगा और से आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें, किसी भी यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या राशि– आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है, साथ ही कोई नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है। बिजनेस में धन लाभ की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला राशि-  कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेने की आवश्यकता है। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, हांलाकि खान-पान के प्रति सचेत रहें। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। आपकी नज़रें व्यावहारिक है, और आप अपने प्रयासों के अच्छे परिणाम देखना चाहते हैं।

वृश्चिक राशि- अधिक लोगों के संपर्क में आने की संभावना है। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है, लेकिन मेहनत करने से काम जल्दी पूरा करेंगे, शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक परेशान हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें।

धनु राशि वालों को आज विकास कार्यों में सफलता मिलेगी, ऑफिस में उच्च अधिकारी सहयोग करेंगे। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। किसी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है।सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि- आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्य में सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। काम और अपने करियर के लिए मेहनत करने के पीछे ना हटें।

कुंभ राशि वाले अपने जीवन में चीज़ों को विकसित करने और बेहतर बनाने के लिए तैयार रहें। आज आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। कानूनी दांव-पेंच में फंस सकते हैं, इसलिए सूझ-बूझ से काम लें।

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता से मनोबल में वृद्धि होगी। धनलाभ और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जमीन, मकान, वाहन आदि में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। बीमारी या चोट से सावधान रहने के साथ-साथ अपनी तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1