रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग के साथ एक जुट खड़ी है पार्टी -जॉय बनर्जी

आज लोक जनशाक्ति पार्टी महानगर इकाई लखनऊ ने दलित बस्ती बुधेश्वर में पार्टी के संस्थापक स्व०रामविलास पासवान जी का जन्मदिन धूमधाम से दीप प्रज्वलित करके मनाया गया। तत्पश्चात पार्टी की महानगर अध्यक्ष श्रीमती सुमिता बनर्जी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की सभी पार्टी के संस्थापक के सपने को पूरा करने का प्रण ले साथ ही साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरे वेग से करे।

महानगर अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार से मांग की स्व० रामविलास पासवान जी को भारत रत्न दिया जाए। साथ ही साथ राज्य सरकार से मांग की कि अवध चौराहे का नामकारण स्व०रामविलास पासवान जी के नाम से किया जाये एवं वहां पर उनकी आदमकद मूर्ति लगाई जाए साथ ही साथ वी.आई.पी. मार्ग का नामकरण स्व०रामविलास पासवान जी के नाम से किया जाए। वहां पर उपस्थित सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के प्रति अपनी निष्ठा जताई। तत्पश्चात पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में जा कर फल, अन्न का वितरण किया। इस कार्यक्रम में मौजूद रहे सर्वश्री शारदा प्रासाद श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव, जॉय बनर्जी मुख्य प्रदेश प्रवक्ता, कुँवर महेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव, सुजीत कुमार मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष, विकास शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार महानगर महासचिव, राहुल कुमार वर्मा, महानगर महासचिव,श्रीमती रश्मि सिंह, महानगर सचिव, देशराज लोधी, महानगर सचिव, आदेश शुक्ला, विकास सिंह, एवं कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1