# Ram Vilas Paswan critical

रामविलास पासवान तबियत बिगड़ी, देर रात हुआ दिल का ऑपरेशन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का दिल्ली के एक अस्पताल में दिल का ऑपरेशन किया गया। उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) अध्यक्ष Chirag Paswan ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। चिराग ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उनके पिता को आने वाले हफ्तों में एक और सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है।

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से Chirag Paswan ने कहा, “पिछले कई दिनो से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। ज़रूरत पड़ने पर सम्भवतः कुछ हफ़्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े। संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’


इससे पहले कल LJP ने कल एक बैठक निर्धारित की थी। आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में मिल रही सीटों की संख्या को स्वीकार करने की पेशकश पर निर्णय किया जााना था, लेकिन रामविलास पासवान के बीमार होने के कारण से टाल दिया गया।


इससे पहले सितंबर में, Chirag Paswan ने कहा था कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले सीट बंटवारे और अन्य औपचारिकताओं के बारे में अंतिम चर्चा के लिए बिहार की उनकी यात्रा में देरी हो सकती है, क्योंकि उनके पिता अस्वस्थ हैं। उन्होंने तब पार्टी सदस्यों और समर्थकों से मुलाकात की थी और उनसे हर परिदृश्य के लिए तैयार रहने का आग्रह किया था।

सीट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जबकि BJP ने पहले कहा था कि वह जनता दल (युनाइटेड) के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, NDA के एक अन्य सहयोगी लोजपा बड़ी संख्या में सीटों की मांग कर रही है।

बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं और चुनाव 3 चरणों – 28 अक्टूबर, 3 नवंबर, और 7 को होंगे और मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1