राम मन्दिर निर्माण के लिए ट्रस्ट गठन की प्रक्रिया शुरू

अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मन्दिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जल्द ही ट्रस्ट का गठन कर राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सूत्रों की माने तो अफसरों की एक टीम सुप्रीम कोर्ट के आदेश की तकनीकी पहलुओं के अध्ययन के लिए बनाई गई है। आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए अगले 3 महीनों में ट्रस्ट बनाने के निर्देश केंद्र सरकार को दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की तर्ज पर ट्रस्ट बनाया जा सकता है। सरकारी अधिकारी भी ट्रस्ट का हिस्सा होंगे। साथ ही एक अधिकारी प्रधानमंत्री कार्यालय से ट्रस्ट में नामित हो सकता है इसके अलावा राज्य सरकार से भी एक अधिकारी यानी उत्तर प्रदेश सरकार से एक अधिकारी ट्रस्ट का हिस्सा हो सकता है। साथ ही राम जन्मभूमि न्यास, निर्मोही अखाड़ा के सदस्य भी राम मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट के सदस्य सकते हैं। सूत्रों की माने तो मंदिर के मुख्य पुजारी के अतिरिक्त, राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संगठनों को भी ट्रस्ट के सदस्यों में शामिल किया जा सकता है। जिसमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, जैसे संगठन के सदस्यों के नाम शामिल हैं। हालांकि ट्रस्ट में कौन-कौन होगा इस पर आखिरी मुहर प्रधानमंत्री कार्यालय से ही लगाया जाएगा। ट्रस्ट का गठन और उसका रजिस्ट्रेशन संस्कृति मंत्रालय के जिम्मे किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1