Yogi Adityanath Election Rally Bihar

बिहार का रण: अरवल में सीएम योगी बोले-नक्‍सलवाद कांग्रेस की देन

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री Yogi Adityanath बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार व बुधवार को आधा दर्जन रैलियां करेंगे। उनकी रैलियों की शुरुआत आज दोपहर 12 बजे के बाद कैमूर से हो चुकी है। इसके बाद वे दूसरी रैली अरवल में अपराह्न 2 बजे के बाद शुरू हो चुकी हैं। उनकी तीसरी रैली रोहतास के विक्रमगंज में अपराह्न 03.15 से है। Yogi Adityanath बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से जमुई विधानसभा क्षेत्र में रैली करेंगे। वहां से इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह BJP की की प्रत्याशी हैं। इसके बाद भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र में अराह्न 1 बजे रैली कर वे पटना आएंगे, जहां अपराह्न 2:30 बजे से पालीगंज विधानसभा में रैली करेंगे। फिर, शाम 4:40 बजे वे लखनऊ लौट जाएंगे।


03:00 बजे: अरवल में बाले Yogi Adityanath तब बिहार में राजद की सरकार थी, गरीबों को राशन तो नहीं ही मिलता था, पशुओं का चारा भी गायब हो जाता था।

02:55 बजे: अरवल में बाले Yogi Adityanath – कांग्रेस के एक नेता पाकिस्‍तान की तारीफ कर रहे थे। क्‍या पाकिस्‍तान की तारीफ होनी चाहिए।


02:55 बजे: हम कहते थे राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इसमें बाधक थे- कांग्रेस, राजद, भाकपा मामले। हमने राम मंदिर का मार्ग प्रशस्‍त कर दिया है। हमने वादा किया था कि कश्‍मीर में पाक परस्‍त आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे। हमने तो कर दिया।

02:50 बजे: अरवल में बाले Yogi Adityanath- 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। सबसे पहला काम किया- गरीबों का खाता जन-धन खाता खोलने का। हर घार को शौचालय दिया। गरीबी रेखा के नीचे के लोगों को घर दिया। गरीब के घर में रसोई गैस दिया। गरीबों को निश्‍शुल्‍क बिजली देने का। नेशनल पोर्टिबिलिटी के माध्‍यम से राशन कार्ड को देशभर में एक ही राशन कार्ड से राशन की सुविधा दिया। हर गरीब को 5 लाख का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा दिया। किसानों को छह हजार रुपये सालाना किसान सम्‍मान निधि में दिया। कांग्रेस, राजद व भाकपा माले से पूछिए, उन्‍होंने गरीबों के लिए क्‍या किया।

02:45 बजे: अरवल में बाले Yogi Adityanath – कांग्रेस भी देश को जाति व भाषा के आधार पर लड़ाकर एक परिवार का प्रभुत्‍व चाहता था। नक्‍सलवाद और अलगाववाद की समस्‍याएं कांग्रेस की देन हैं।

02:40 बजे: अरवल में बाले Yogi Adityanath – याद कीजिए, नीतीश के पहले बिहार कैसा था। नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। जातीय संघर्ष करा एक परिवार पूरी व्‍यवस्‍था पर हावी होने की कोशिश कर रहा था। नक्‍सलवाद चरम पर था।


02:35 बजे: अरवल में बाले Yogi Adityanath -पीएम मोदी ने भेदभाव किए बिना गरीबों को राशन व रसोई गैस देने का काम किया।

02:30 बजे: अरवल में बाले Yogi Adityanath – सृष्टि के पालक भगवान क,ष्‍ण की धरती को कोटि-कोटि नमन करते हुए सबों का नमन करता हूं। बुद्ध ने भले ही जन्‍म कपिलवस्‍तु में लिया हो, साधना के लिए इसी धरती को चुना था। यहां से ज्ञान प्राप्‍त कर भगवान बुद्ध ने मानवता व शांति का संदेश दिया। बिहार की धरती वह पवित्र धरती है, जिसने हर कालखंड में नेतृत्‍व दिया है।
02:30 बजे: यूपी के मुख्‍यमंत्री Yogi Adityanath अरवल की रैली के मंच पर। लोगो का अभिवादन किया।

02:00 बजे: कैमूर के रामगढ़ के बाद अब अरवल में योगी आदित्‍यनाथ की रैली। इंतजार जारी।

01:00 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath – हमने आतंकवाद समाप्त किया तथा पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराए।


01:00 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath – कोरोना काल में हमने बिहार के मजदूरों को अपने साधन से यूपी से बिहार भेजा।

12: 59 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath – अकेले यूपी व बिहार अनाज भंडारण से पूरे देश के लोगों का पेट भर सकते हैं।

12: 59 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath – नीतीश से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, वह किसी से छिपी नहीं है। NDA ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है।
12:58 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath – कांग्रेस व राजद पर खूब तंज कसे। कहा कि लंबे समय तक देश पर शासन किया, लेकिन एजेंडा कुछ नहीं था।

  1. 58 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath – लालू का नाम लिए बिना हमला- गाय भैंस का चारा खानेवालों को जनता नकार देगी।

12: 50 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath – हमलोग देश की बात करते हैं, वे लोग मजहब की बात करते हैं। जिनके कारण आतंकवाद व नक्‍सलवाद फैला था, उन्‍हें मिटाना है।
12.45 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath – हमने बिना भेदभाव का काम किया। PM मोदी ने बिना भेदभाव के गरीबों को मकान दिए।

12:40 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath – पिछले सात महीने से पूरा देश Covid- 19 से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री ने इसका बखूबी सामना किया है।

  1. 42 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath – मोदी व नीतीश की सरकारों ने बिहार के गरीबों को मुफ्त राशन व गैस दिए। हर गरीब को रोजगार दिया।

12:36 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath – बिहार के हित में कार्य कर रही है NDA की सरकार। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार का लाभ बिहार को भी मिल रहा है। उत्तर प्रदेश व बिहार देश की आबादी का बड़ा हिस्सा हैं।

12:35 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath – भगवान राम की जन्मभूमि से राम के गढ़ रामगढ़ में आया हूं। त्रेत्ता युग में इसी रामगढ़ को तपोस्थली के रुप में भगवान ने चुना था।

12:28 बजे: Yogi Adityanath का चुनावी संबोधन आरंभ। भारत माता की जयघोष व वंदे मातरम के साथ की भाषण की शुरुआत।

12:25 बजे: Yogi Adityanath का स्‍वागत। विवेक ठाकुर ने कहा: रामजी के अयोध्या से संदेश लेकर महराज जी पहुंच गये हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी योगी की खूब तारीफ की।
12:20 बजे: राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर एवं केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे हेलीकॉप्टर से एक साथ पहुंचे।

12:18 बजे: केंद्रीय मंत्रीअश्विनी कुमार चौबे, सैय्यद राजा व विधायक सुशील सिंह आदि मंच पर पहुंच चुके हैं। रैली में समर्थक ‘मोदी, योगी जै श्रीराम’ का नारा बुलंद कर रहे हैं।

12:10 बजे: Yogi Adityanath की रैली के स्‍थल पर बीजेपी समर्थकों की भीड़ जुट गई है।
11:50 बजे: BJP के 30 स्‍टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं Yogi Adityanath । रैली स्‍थल पर उनका इंतजार जारी।

11:25 बजे: कैमूर के रामगढ़ में Yogi Adityanath के आगमन से पहले स्वान दस्ता व मेटल डिटेक्टर से SPG की टीम जांच में जुटी है।

11:00 बजे: कैमूर में रैली स्‍थल पर सुरक्षा कड़ी। पहुंचने लगे लोग।

प्रत्‍याशियों की मांग को देखते हुए Yogi Adityanath को BJP ने बिहार चुनाव में स्‍टार प्रचारक बनाया है। यूपी सीमावर्ती बिहार के इलाकों में उनका अच्‍छा प्रभाव है। Yogi Adityanath की प्रखर हिंदुत्ववादी छवि का भी खास तबके के वोटरों में क्रेज है।

बिहार में बड़े नेताओं की चुनावी रैलियों में हमले की साजिश के इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां Yogi Adityanath की रैली को लेकर विशष सतर्क हैं। रैली स्‍थल पर बड़ी संख्‍या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी सादे लिबास में भी नजर रखे हुए हैं। रैली स्‍थल पर आजे-जाने वालों की कड़ी जांच व निगरानी की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1