Rajpal Yadav Case Hearing : दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की रिहाई का आदेश दे दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने कल राजपाल यादव को उनकी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए सजा पर अंतरिम रोक लगा दी थी. राजपाल यादव की सज़ा पर अंतरिम रोक 18 मार्च तक लागू रहेगी.
राजपाल यादव के घर में किसकी शादी?
राजपाल यादव की भतीजी की 19 फरवरी को शादी है. ये शादी शाहजहहांपुर में होनी है. इसीलिए राजपाल यादव को बेल मिली है कि वो ये शादी अटेंड कर पाएं.

