Bhanwar Lal Sharma

राजस्थान के कांग्रेस नेता भंवर लाल शर्मा का निधन

राजस्थान (Rajasthan) में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) का निधन हो गया है। SMS अस्पताल के मेडिकल ICU में सुबह 7:35 बजे ली अंतिम सांस ली। विधायक भंवरलाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) को शनिवार सुबह SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निमोनिया, किडनी में इन्फेक्शन समेत मल्टीपल दिक्कतों के चलते भर्ती कराया गया था। SMS अस्पताल अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा के निर्देशन में मेडिकल बोर्ड देख-रेख कर रहा था। शनिवार को सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने शर्मा का हालचाल जानने के लिए एसएमएस अस्पताल गए थे। भंवर लाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) सरदारशहर से 7 बार विधायक निर्वाचित हुए थे।
सरकार गिराने के लगे थे आरोप

कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) पाटलट कैंप के माने जाते थे। हालांकि, बाद में सीएम गहलोत (CM Ashok Gehlot) की तारीफ कर सुर्खियों में आए थे। भंवर लाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) पर भैरोसिंह शेखावत और गहलोत सरकार को गिराने के आरोप लगे थे। गहलोत सरकार गिराने और बचाने में भंवर लाल शर्मा का अहम रोल माना गया था। चूरू जिले के सरदार शहर से कांग्रेस के विधायक भंवर लाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) का 77 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हुआ। निमोनिया बिगड़ने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान भंवर लाल शर्मा ने दम तोड़ दिया और अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी स्थिति के बारे में जानने के लिए शनिवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) भी अस्पताल पहुंचे थे।
राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी

कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) ने मई 2014 को राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान को लेकर राष्ट्रीय मीडिया के लिए चर्चित चेहरा बन गए थे। कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) ने राहुल गांधी और उनके सलाहकारों को जोकर कहा था। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर सवाल उठाने वाले भंवर लाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) को पार्टी से निलंबित कर दिया था। भंवरलाल शर्मा ने राहुल गांधी को जोकर कहा था। उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार का सदस्य होने के कारण राहुल को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दे दी गई। वरना उन्हें कोई अनुभव नहीं है। हालांकि, बाद में भंवर लाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) की कांग्रेस में वापसी हो गई थी। सीएम गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने भंवर लाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) के बेटे को राजनीतिक नियुक्ति भी दी है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1