Arjun Kapoor

Pushpa 2: क्या अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के विलेन होंगे अर्जुन कपूर? निर्माता का आया ये बयान

Arjun Kapoor In Pushpa 2 News Fact: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा (Pushpa The Rise) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रख दिया था। पुष्पा के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद अब दर्शक पुष्पा 2 (Pushpa 2) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पुष्पा 2 को लेकर भी आए दिन नई-नई खबरें सामने आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फिल्म की शूटिंग को लेकर जानकारी शेयर की थी। इसके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के होने को लेकर भी खबरें सामने आई हैं, जिस पर अब मेकर्स का बयान सामने आया है।

दरअसल, मीडिया में ये खबरें आई थी कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) फिल्म में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा था कि पुष्पा 2 में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लीड विलेन के किरदार यानि फहद फासिल को रिप्लेस कर सकते हैं। अब इस तरह की खबरों पर फिल्म के निर्देशक का बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू में पुष्पा 2 के निर्माता नवीन येरनेनी ने बयान देते हुए इस खबर का पूरी तरह से खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पुष्पा 2 (Pushpa 2) में फहद फासिल ही लीड रोल में नजर आएंगे।

शूटिंग लोकेशन की भी दी जानकारी

निर्माता ने आगे अपने बयान में बताया कि पुष्पा 2 (Pushpa 2) में अर्जुन कपूऱ (Arjun Kapoor) के होने की खबर 100% गलत है। उन्होंने आगे फिल्म की शूटिंग के बारे में भी जानकारी शेयर की है। बताया कि पुष्पा 2 (Pushpa 2) की शूटिंग भी इसी महीने शुरू कर दी जाएगी। फिल्म की शूटिंग 20 से 30 तारीख के बीच में शुरू होगी। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग लोकेशन के बारे में बात करते हुए कहा कि पुष्पा 2 (Pushpa 2) का पहला शेड्यूल हैदराबाद में शूट किया जाएगा। इसके बाद जंगल या अन्य लोकेशन पर पर शूट किया जाएगा।

बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है। इससे पहले फिल्म पुष्पा का पहला पार्ट दिसंबर 2021 में रिलीज किया गया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1