BJP on instability in Punjab

बीजेपी का कांग्रेस पर हमला-पंजाब में अस्थिरता के जिम्मेदार राहुल

पंजाब में कांग्रेस की अस्थिरता को राहुल की असफलता बताते हुए BJP ने चेताया कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण यहां अस्थिरता का गंभीर परिणाम होता है। BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि Congress नेताओं की महत्वाकांक्षा में पंजाब झुलस रहा है। उन्होंने Congress नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस ट्वीट पर आपत्ति जताई जिसमें कहा गया कि अगर Rahul Gandhi के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। पात्रा ने कहा, यह सोच साफ करती है कि कांग्रेस की आपातकाल वाली मानसिकता अभी तक नहीं गई है।

यूं तो पंजाब के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के अंदर ही उथलपुथल है और भाजपा ने इसी बहाने राहुल को निशाना बनाया है। BJP प्रवक्ता ने कहा कि Rahul Gandhi वायनाड में बोल रहे हैं कि भारत का कोई बार्डर नहीं है। पात्रा ने कहा कि यही कारण है कि उन्होंने उस सिद्धू को पंजाब का अध्यक्ष बनाया था जो पाकिस्तान में जाकर वहां के सेना प्रमुख बाजवा के गले मिले थे। पंजाब सीमावर्ती राज्य है।
पात्रा ने कहा कि यह सीधे-सीधे राहुल गांधी की असफलता है, लेकिन अगर मीडिया सवाल उठा रहा है तो उसे धमकाया जा रहा है। अभद्रता की बात कही जा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि राहुल गांधी और Congress पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सारे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन BJP ने तो किसी को नहीं धमकाया।

पात्रा ने कहा कि मनीष तिवारी जैसे वरिष्ठ Congress नेताओं ने भी राज्य की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है, क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पंजाब की स्थिरता महत्वपूर्ण है। कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद छुट्टी पर शिमला गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1