Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh Political Crisis: अब छत्तीसगढ़ के 13 विधायक पहुंचे दिल्ली

Chhattisgarh Political Crisis: कांग्रेस शासित राज्यों में उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलने की कवायद जारी है। इसके लिए सीएम Bhupesh Baghel और स्वास्थ्य मंत्री TS Singh Deo कांग्रेस आलाकमान से मिल चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ के 13 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। इन्होंने हाईकमान से मिलने का वक्त मांगा है। ये सभी विधायक मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के करीबी हैं। विधायक बृहस्पत सिंह इन विधायकों का नेतृत्व कर रहे हैं। बृहस्पत सिंह ने कहा कि कुछ विधायक छत्तीसगढ़ सदन में रुके हैं और कुछ विधायक निजी होटल में रुके हुए हैं। विधायक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से भी मुलाकात करेंगे और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि पहले भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 60 विधायकों ने मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के पक्ष में समर्थन दिया है। कांग्रेस आलाकमान को विधायकों ने निर्णय के बारे में बताया है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल TS Singh Deo का नाम लिए बिना बृहस्पत ने कहा कि किसी एक व्यक्ति को खुश करने के लिए कांग्रेस के 70 विधायकों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता। कांग्रेस आलाकमान देश के अन्य राज्यों में जो भी बदलाव कर रही है, उसमें छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाने की शर्त रखी जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
हालांकि, अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दो गुट बन गए हैं। टीएस सिंहदेव का धड़ा आलाकमान से ढाई साल वाला वादा पूरा करने का दबाव बना रहा है। उनके समर्थक राज्य में मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कह चुके हैं, जबकि, भूपेश बघेल अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। अगस्त महीने में काफी संख्या में कांग्रेस विधायक दिल्ली में आलाकमान से मिले थे।


कांग्रेस शासित राज्यों में उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलने की कवायद जारी है। अब छत्तीसगढ़ के 13 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। इन्होंने हाईकमान से मिलने का वक्त मांगा है।


हालांकि, भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में OBC जातियों के बड़े नेता है। उन्होंने BJP के खिलाफ संघर्ष किया था। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री TS Singh Deo का खेमा अभी भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है। उनका ताल्लुक राजघराने से है और वे प्रदेश के सबसे अमीर नेताओं में शुमार किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद कांग्रेस की वापसी में Bhupesh Baghel के बाद उनकी सबसे बड़ी भूमिका है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में Bhupesh Baghel और टीएस बघेल के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही रस्साकशी नहीं थम रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1