फ्लाइट में गूंजी किलकारी, कोलकाता में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

थाईलैंड की रहने वाली एक महिला ने कतर एयरवेज की फ्लाइट में बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद कोलकाता में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। महिला को बच्चे के साथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। हुआ यूं कि ओमान से दोहा जा रही फ्लाइट में थाईलैंड की रहने वाली एक 23 वर्षीय महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस वजह से मंगलवार सुबह 3.15 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद महिला और उसके बच्चे को कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1