Delhi AQI

दिल्ली में प्रदूषण का कहर! 22 इलाकों में AQI 400 के पार, जहांगीरपुरी और पंजाबी बाग सबसे प्रदूषित

दिल्ली में सर्दी की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी की हवा लगातार चौथे दिन बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि दिल्ली के 22 इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 400 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, 5 नवंबर को शाम 4 बजे दिल्ली का औसत AQI 369 दर्ज किया गया।

सबसे ज्यादा प्रदूषण जहांगीरपुरी और पंजाबी बाग में दर्ज किया गया, जहां AQI 456 रहा। वहीं रोहिणी में 450, आईआईटी दिल्ली में 449, डीटीयू में 440 और नरेला में 434 AQI रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा विवेक विहार, अलीपुर, आरके पुरम, मुंडका, बवाना और पटपड़गंज जैसे इलाके भी गंभीर प्रदूषण की चपेट में रहे।

विशेषज्ञों के मुताबिक, पराली जलाने, वाहनों से निकलने वाले धुएं और धीमी हवाओं के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। दिवाली के आसपास पटाखों से स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

वहीं मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी दिल्ली की हवा बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में रह सकती है। ऐसे में राजधानी के लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1