Violent protests in Colombia against police brutality

पुलिस बर्बरता के खिलाफ कोलंबिया में हिंसक प्रदर्शन, 7 की मौत और 140 से ज्यादा घायल

पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में हुए हिंसक प्रदर्शन में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं। मंगलवार को पुलिस के हाथों एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रदर्शनों का दौर शुरू हुआ था। मेडेलिन और काली जैसे दूसरे शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

रक्षा मंत्री कार्लोस होल्म ट्रूजिलो के साथ गुरूवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए उप पुलिस प्रमुख गुस्तावो मोरेनो ने कहा कि प्रदर्शनों में 140 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में 87 पुलिस अधिकारी और 55 नागरिक हैं। 70 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित 17 पुलिस थानों और चौकियों को आग के हवाले कर दिया। 77 वाहनों और 25 ट्रांजिट बसों में तोड़फोड़ करने के साथ ही नौ बसों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस मोटरसाइकिल और पेट्रोलिंग कारों को भी निशाना बनाया। हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सैकड़ों की संख्या सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है। उप पुलिस प्रमुख ने कहा कि 2 अधिकारियों के गलत कृत्य के लिए पूरे पुलिस बल की निंदा नहीं करनी चाहिए। आरोपित दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1