Jantar Mantar

जंतर-मंतर कूच से पहले विपक्ष पर पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता

राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पुलिस ने विरोध प्रदर्शन वाली जगह से जबरदस्ती हटाया और बस में बिठाया.


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दल आज भी दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी में हैं। राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के तमाम नेता बस से जंतर-मंतर की तरफ बढ़े, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को बस से नीचे उतार लिया। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है।

इससे पहले मंगलवार को भी विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया था। मंगलवार को पुलिस ने विपक्षी दलों के सांसदों को संसद मार्ग पर नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के सामने रोक दिया था। इसके बाद विपक्षी दलों के सांसद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे, कुछ देर बाद पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया था। हालांकि बीती रात उन्हें छोड़ भी दिया गया था।

प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर हंगामा जारी है। भारी पुलिसबल तैनात है।

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया है और उन्हें वाहन में बिठा दिया गया है। मौके पर खूब हंगामा हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1