लॉकडाउन के बीच PM मोदी कल सुबह 9 बजे देश के नाम देंगे संदेश

PM नरेंद्र मोदी कल देशवासियों से सुबह नौ बजे बात करेंगे। PM मोदी का यह वीडियो संदेश होगा। इसके पहले पीएम मोदी ने 24 मार्च की शाम को देशवासियों से बात की थी और पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। PM मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

इससे पहले, PM मोदी ने 24 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन में CORONAVIRUS के चलते देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन करने का ऐलान किया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि था कि जो जहां हैं, वहीं रहें। यह लॉकडाउन आपके भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। PM ने लोगों से किसी भी कीमत पर घर के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी थी। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का संकल्प जो हमने लिया था उसकी सिद्धी के लिए भारत के लोगों ने योगदान दिया।

PM नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जरूरी की सेवाएं जारी रहेंगी। जैसे अस्पताल, दूध, सब्जी और दवाई दुकान। PM मोदी ने लोगों को अंधविश्वास और अफवाहों से बचने की भी सलाह दी थी।

उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में 24 मार्च को यह भी कहा था कि कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग केवल मरीजों के लिए जरूरी है। यह सोचना सही नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग हर नागरिक और सदस्य केलिए है। PM के लिए भी है। कुछ लोगों की लापरवाही कुछ लोगों की गलत सोच आपको आपके बच्चों को आपके दोस्तों को आगे चलकर पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी। अगर ऐसी लापरवाही जारी रही तो भारत को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1