Virtual Rally Narendra Modi

बिहार का रण: पीएम मोदी कर रहे बिहार के किसानों से बातचीत, सीएम नीतीश बोले- धन्‍यवाद

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन सभी दल इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। गत विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी भारतीय जनता पाटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस बार भी बीते चुनाव की तरह ही रैलियां करेंगे। इनमें छह तो चुनाव की घोषणा से पहले संपन्‍न होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज कुछ ही देर में होने जा रहा 294 करोड़ रुपयों की की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम को भी चुनावी सौगात माना जा रहा है। प्रधानमंत्री कुछ ही देर बाद बिहार में मत्स्यपालन, पशुपालन व कृषि विभागों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावे चुनाव की घोषणा के पहले 13, 15, 18, 21 और 23 सितंबर को भी उनकी वर्चुअल रैलियां होंगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

12:46 PM: ब्रजेश ने कहा कि उन्‍हें पशुपालक किसान होने का गर्व है। प्रधानमंत्री ने भी की तारीफ।

12:46 PM: बेगूसराय, बरौली से ब्रजेश कुमार ने प्रधानमंत्री से बातचीत की। बताया कि उनके पास 20 भैंस तथा कई गायें हैं। प्रधानमंत्री ने उनकी पढ़ाई की चर्चा करते हुए कहा कि उन्‍होंने टेक्‍नोलोजी के ज्ञान के बाद इस पशुपालन को चुना।
2:43 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया की उद्यमी महिला मोनिका को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन को आगे बढ़ाने को कहा। विश्‍वास के साथ आगे बढ़ें।

12:35 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में उद्यमी महिला माेनिका से कर रहे बात।

12:32 PM: मत्स्यपालन, पशुपालन व कृषि विभागों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे प्रधानमंत्री।
नीतीश कुमार बोले:

12:30 PM: नीतीश कुमार बोले: बिहार के सभी लोगों की तरफ से पीएम का अभिनंदन करता हूं।

12:30 PM: नीतीश कुमार बोले: मत्‍स्‍य संपदा योजना का लाभ बिहार के साथ पूरे देश को मिलेगा।

12:29 PM: नीतीश कुमार बोले: नीलगाय से फसल बचसने के लिए लेमन ग्रास व खस के उत्‍पादन को बढ़ावा दे रहे हैं।

12:28 PM: नीतीश कुमार बोले: बिहार में खैर एरिया में खेती नहीं हो पाती है। वहां तालाब बनाने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। एक तरफ मत्‍स्‍य पालन, दूसरी तरफ खेती करें लोग।

12:25 PM: नीतीश कुमार बोले: बिहार में अंडा व मांस-मछली का उत्‍पादन काफी बढ़ा है। बिहार में केवल 65 हजार मिट्रीक टन मछली बाहर से आती है।

12:22 PM: नीतीश कुमार बोले: लोग बोलते रहते हैं, बिना काम को देखे लोग बोलते रहते हैं। कृषि के क्षेत्र में भी बड़ा काम किया।
12:22 PM: नीतीश कुमार बोले: पहली बार पटना पशु विज्ञान विवि की सथाना की है। पटना में भ्रूण प्रत्‍यारोपण प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया जा रहा है।

12:17 PM: नीतीश कुमार बोले: पूर्णिया कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का शिलान्‍यास 12 मई 2018 को हुआ था। यह काम कम समय में ही पूरा हो गया।

12:15 PM: सुशील मोदी ने कहा: बिहार के लोग पशु टीककारण नहीं जानते थे। आज 16 करोड़ 98 लाख पशुओं का टीकाकरण हो रहा है। बिहार मठली उत्‍पादन बढ़ा हे। अब 33 हजार मिअ्रीक टन मठली का निर्यात कर रहे है। प्रधानमंत्री के 294 करोड़ के तोहफा से बिहार में क्रोमि आएगी। बिहार में पांच लाख किलाे दूध का पाउडर बनाया जा रहा है।
12:00 PM: कार्यक्रम से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जुड़ चुके हैं। अब प्रधानमंत्री का इंतजार हो रहा है।

11:45 AM: कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ का शुभारंभ एवं बिहार में मत्स्यपालन तथा पशुपालन परियोजनाओं एवं गतिविधियों के उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे लाभार्थियों से सीधे बात करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए वीडियो लिंक pmindiawebcast.nic.in का उपयोग किया जा सकता है, जो11:30 बजे से सक्रिय हो चुका है।
11:30 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 बजे मत्स्यपालन, पशुपालन व कृषि विभागों से जुड़ी 294 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

चुनाव प्रचार के लिए पीएम करेंगे करीब 30 रैलियां

बीजेपी 2015 के विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी नरेंद्र मोदी से सर्वाधिक रैलियां करवाने की तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ऐसी छह रैलियां होने जा रहीं हैं। ये रैलियां 13, 15, 18, 21 और 23 सितंबर को होंगी, जिनमें उद्घाटन, शिलान्यास और घोषणाएं की जाएंगी। विदित हो कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले विभिन्न योजनाओं-परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रमों में तेजी आ गई है। बताया जाता है कि इसी कड़ी में सितंबर महीने के अंत तक प्रधानमंत्री दरभंगा एयरपोर्ट पर कमर्शियल सेवा की शुरुआत करेंगे। इसके साथ दरभंगा देश के अन्य हिस्सों से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। इसके अलावा चुनाव की घोषणा के बाद करीब प्रधानमंत्री की दो दर्जन से अधिक रैलियों की योजना है। विदित हो कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी नरेंद्र मोदी की 30 रैलियां हुई थीं।


वर्चुअल होंगीं रैलियां, शामिल रहेंगे सीएम नीतीश

Corona संक्रमण के दौर में प्रधानमंत्री का बिहार आकर रैली करना संभव नहीं है, इसलिए ये रैलियां वर्चुअल ही होंगी। इनमें BJP के अलावा राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की सहभागिता भी रहेगी। बिहार से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी जुड़ेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1